बड़ी खबर : हाईकोर्ट के जस्टिस और बिलासपुर कलेक्टर की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, बजी खतरे की घंटी….

शेयर करें...

बिलासपुर// कोरोना को लेकर बड़ी खबर आ रही है। हाइकोर्ट जस्टिस सावंत, कलेक्टर बिलासपुर सारांश मित्तर, कोविड संक्रमित पाए गए हैं। जस्टिस सावंत और IAS सारांश मित्तर की रिपोर्ट अब से कुछ देर पहले पॉज़ीटिव आई है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें, कि तीन दिन पहले ही कलेक्टर सारांश की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन कल शाम जब वे घर पहुँचे, तो उन्हें बुख़ार था, उन्होंने पहले एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें वे पॉजीटिव पाए गए, जिसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट अब से कुछ देर पहले पॉजीटिव आई है। वहीं बिलासपुर हाईकोर्ट के जज राजेंद्र चंद्र सिंह सामंत भी संक्रमित पाए गए हैं।

मालूम हो, कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव कल देर शाम कोविड संक्रमित पाए गए है। वही सीपत थाना के टीआई भी कोरोना के शिकार हुए हैं।

Scroll to Top