बड़ी खबर : रायगढ़ बोईरदादर में एक और पॉजिटिव मामला, मां के बाद अब बेटा भी हुआ संक्रमित..

शेयर करें...

कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को ले जाया गया हॉस्पिटल..
शहर में एक साथ दो कोरोना मरीजों का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके किया गया सील..

रायगढ़// जिले से कोरोना वायरस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है मिली जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र बोईरदादर में होम क्वारंटाइन पर राह रही महिला की रिपोर्ट कुछ समय पॉजिटिव आई थी वहीं अब उसी के घर मे 1 और पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की गई है। जी हां कुछ समय पूर्व मां को कोरोना संक्रमित के रूप में पहचान किया गया था अब उसी के बेटे की भी रिपोर्ट पॉज़िटिव मिली है। जिसके चलते क्षेत्र में खलबली मची हुई है। वहीं सूचना मिलते ही पूरे इलाके में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को यहां से आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि रायगढ़ शहरी क्षेत्र में पहली बार किसी का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है जो होम क्वारंटाइन में रह रहे थे। आज मिले 3 मरीजों को मिला कर अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 63 पर पहुंच गई है। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 48 हो गई है। वहीं तीसरा मरीज घरघोड़ा क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था।

Scroll to Top