बड़ी खबर : रायगढ़ पुलिस की सक्रियता से 12 वर्षीय बालक 24 घण्टे के अंदर सकुशल बरामद, कल शाम आरोपियो ने बच्चे का किया था अपहरण, 3 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायगढ़/ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की टीम ने कल शाम 6 बजे किडनैप हुए 12 साल के बच्चे को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिसका खुलास आज दोपहर 3 बजे पुलिस करेगी।

Join WhatsApp Group Click Here

आपको बतादें कि रायगढ़ जिले के धरमजयढ़ क्षेत्र के रैरूमा चौकी अंतर्गत बीति शाम 6:00 बजे ढोली गांव के एक 12 वर्षीय बालक को अज्ञात नकाबपोशो द्वारा अपहरण कर लिया था। और अपहरणकर्ताओं ने 5 लाख की फिरौती भी मांगी थी।
 
घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा सहित पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंचे थे। और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश के अनुसार चारों ओर नाकेबंदी की गई थी तथा अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही थी। और पुलिस को सफलता मिली।

Scroll to Top