शेयर करें...
रायगढ़// रायगढ़ क्षेत्र में लॉकडाउन आज यानी 30 सितंबर को रात 12:00 बजे समाप्त होने वाला है। जिसे लेकर जिला कलेक्टर भीम सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
जारी आदेश के अनुसार अनुमति प्राप्त संस्थान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुली रहेंगी और रविवार के दिन लॉकडाउन रहेगा। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थान पर थूकने मास्क और फेस कवर ना लगाने पर ₹100 जुर्माना वसूला जाएगा और होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन न किए जाने पर ₹1000 का जुर्माना भरना होगा। दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन पाए जाने पर ₹200 तक का जुर्माना लिया जाएगा।
इसके साथ ही सब्जी दुकानों के खुलने का समय सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक का है। झुंड में सब्जी लेना मना है इसके साथ ही अगर ऐसा कुछ पाया जाता है तो दुकानदार के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
देखें आदेश की विस्तृत कॉपी…








You must be logged in to post a comment.