बड़ी खबर : ग्रामीण बैंक के कैशियर को बदमाशो ने मारी गोली, बैग लेकर भागे बदमाश, घायल कैशियर अस्पताल दाखिल, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

रायगढ़/ सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण बैंक के कैशियर को गोली मारकर लूट लिया। हालांकि इस वारदात में बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा है। जिस बैग को लेकर बदमाश भागे, उसमें कागज भरे हुए थे। कैशियर भी सुरक्षित हैं। उन्हें पीठ पर गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, CMPID कॉलोनी निवासी विनोद कुमार लकड़ा खम्हार स्थित ग्रामीण बैंक में कैशियर हैं। वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी पर बैंक जाने के लिए घर से बाइक पर निकले थे। अभी वे रास्ते में मिरिगुड़ा के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक सवार 4 बदमाश पहुंचे और उन्हें पीठ पर गोली मार दी। गोली लगते ही विनोद सड़क पर गिर पड़े और बैग उनके हाथ से छूटकर गिर गया। इसके बाद बदमाश बैग उठाकर वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विनोद को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया गया है। गोली विनोद की कंधे के पास लगी है। बताया जा रहा है कि बैग में जरूरी कागजात लेकर विनोद घर से निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि रुपए होने की संभावना के चलते बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर लूटा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Scroll to Top