बड़ी खबर: कोरोना से डॉक्टर की मौत, प्रदेश में यह पहला मामला, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने जताया दुःख..

शेयर करें...

रायपुर/ प्रदेश में कोरोना का कहर काफी विकराल होतो जा रहा है वही मौत का आंकड़ा भी चिंताजनक है. इसी कड़ी में कोरोना से किसी डॉक्टर की पहली मौत हुई है.

Join WhatsApp Group Click Here

धमतरी सीएमएचओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावा में पदस्थ एमडी मेडिसीन डॉ. रमेश कुमार ठाकुर (47) हृदय संबंधी बीमारी, शुगर और बीपी से पीड़ित थे. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स भर्ती किया गया था.

वही स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने गहरा दुःख व्यक्त करते कहा कि ‘आज हमारे प्रदेश ने कोरोना की जंग में डॉ रमेश ठाकुर के रूप में अपना एक युवा डॉक्टर और कोरोना योद्धा खो दिया है. उनके बलिदान से ह्रदय को गहरा दुःख पहुँचा है, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें.’

बता दे कि राज्य में कोरोना से किसी चिकित्सक की मौत का यह पहला मामला है. इधर धमतरी के ही कलेक्टोरेट की निर्वाचन शाखा में पदस्थ एक संविदा कर्मचारी समेत पांच नए संक्रमित मिलने के बाद विभाग को सील कर दिया गया है.

Scroll to Top