शेयर करें...
बलौदाबाजार/ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली। आम लोगों के साथ-साथ विधायक, मंत्री भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के विधायक प्रमोद शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
संक्रमण की पुष्टि होने के बाद विधायक को राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है। कोरोना के हल्के लक्षण के बाद कोरोना संक्रमण की जांच कराई। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आया।
स्वास्थ्य मंत्री भी संक्रमित:-
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत दो विधायक हाल ही में संक्रमित पाए गए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। वहीं अब बलौदाबाजार विधायक के संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है।
शुक्रवार को मिले 447 मरीज:-
शुक्रवार शाम को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 447 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। नए मरीज मिलने के बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 16 हजार 311 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 8 हजार 854 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3577 हो गई है।