ब्लॉक ईकाई पुसौर मे धूम धाम के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस..

शेयर करें...

रायगढ़// मंगलवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोउल्लास एवं बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुसौर ब्लॉक में भी हजारों की संख्या में आदिवासी भाई बहन बड़े बुजुर्ग नगर के इंद्रप्रस्त स्टेडियम में एकत्रित हुवे। यहां सभी लोग अपनी -अपनी पारम्परिक परिधान में थे। आयोजित सभा में आदिवासी समाज ने हमेशा की तरह “एक तीर एक कमान सर्व आदिवासी एक समान” का नारा एकस्वर में लगाया। विश्व आदिवासी दिवस की उत्सुकता इसी बात से लगायी जा सकती है कि इस महापर्व में युवाओं ,बच्चों ,महिलाओं एवं बुजुर्गो का उत्साह देखते ही बन रहा था। आदिवासी समाज के इस भव्य आयोजन से आज सम्पूर्ण पुसौर अंचल उत्साह से सराबोर रहा। विश्व आदिवासी दिवस समारोह के आयोजन में अट्ठारहगढ़ सवरा समाज क्षेत्र क्र.04 सरवानी के सक्रिय युवा, महिला, बच्चे ,बुजुर्गो, पदाधिकारियों नें अपने पूरे समाज के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमे मुख्य रूप से वीरसिंह सिदार, भुवनेश्वर सिदार, कार्तिक राम सिदार, नीलांबर सिदार, लोचन सिदार, डोल नारायण सिदार, मैनेजर सिदार, वरुण सिदार, सुखराम सिदार, रूपेश भोय, जयशंकर सिदार अजय कुजूर, रतिराम सिदार, सिलन सिदार महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join WhatsApp Group Click Here

आज के इस महापर्व का आरंभ इन्द्रप्रस्त स्टेडियम पुसौर से प्रारम्भ हुआ एवं इन्द्र प्रस्त स्टेडियम से रैली का आयोजन किया गया। जिसमे रैली निकाल कर पुसौर बाजार चौक होते हुए जगन्नाथ मंदिर पुसौर बीच बस्ती से 8कि. मी. के पैदल रैली के साथ जल, जंगल, जमीन एवं महा पुरुषों का नारा लगाते हुवे आयोजन स्थल पर समाज के लोग पहुचे। तद्पश्चात आदिवासी समाज के अध्यापन कर रहे बच्चे जिनका 10वी 12वी में 75%से अधिक एवं नवोदय, एकलब्य विद्यालय मे चयनित विद्यार्थियों को समाज की ओर से सम्मानित किया गया एवं प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सभी बच्चों को प्रोत्साहन राशि स्वरूप गुणमणि भोय के परिवार की ओर से 500-500रू.नगद प्रदाय की गई। आज इस महा आयोजन मे आदिवासी समाज के कर्मचारी अधिकारी सभी समूह के व्यक्तियो ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता अदा किया।

Scroll to Top