ब्रेकिंग : रायगढ़ में 04 नए कोरोना पॉजिटिव… डाक्टर, ड्राइवर व नगर पंचायत सरिया की स्वच्छता दीदी भी कोरोना संक्रमितों में शामिल…

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। वही अभी अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में 4 नए पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि की गई है। जिसमे से मेडिकल कॉलेज का 1 डॉक्टर और उसका ड्राइवर, पुसौर ब्लॉक के कठानी गांव से 1 और नगर पंचायत सरिया के वार्ड क्रमांक 07 की स्वच्छता दीदी शामिल है। वहीं चौकाने वाली बात यह है कि कठानी गांव के मरीज और नगर पंचायत सरिया की स्वच्छता दीदी की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नही है।

Join WhatsApp Group Click Here

वहीं आज पॉजिटिव मरीजो की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुच गई है और मरीजो को कोविड हॉस्पिटल भेजने की तैयारी की जा रही है।

नगर पंचायत सरिया में पहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम

आप को बता दें कि जिले के शहर तथा रायगढ़ ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग सहित जिले के लोग अब सकते में आ गए है। वहीं दर्जनों मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं होने के कारण अब कम्युनिटी संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है लेकिन कम्युनिटी संक्रमण की पुष्टि अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की गई है। कल जहां रायगढ़ जिले में 28 लोगों को कोरोना संक्रमित किया है तो वही आज फिर से लोगों को संक्रमित करने की शुरुआत कर दी है।

Scroll to Top