शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में 4 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। आदेशानुसार राजनांदगांव एसपी जितेंद्र शुक्ला को स्थानांतरित करते हुए सेनानी 17 वीं वाहिनी कबीरधाम भेज दिया गया है, वहीं हाल ही में मुंगेली जिले के एसपी बनाए गए डी श्रवण को राजनांदगांव भेजा गया है। इधर सीआईडी में बतौर एआईजी काम संभाल रहे अऱविंद कुजूर को मुंगेली का नया एसपी बनाया गया है। वहीं जगदलपुर में एडिशनल एसपी संजय महादेवा को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एएसपी बनाकर भेजा गया है। इस सम्बन्ध में सरकार ने आदेश जारी किया है।
Join WhatsApp Group
Click Here




You must be logged in to post a comment.