ब्रेकिंग : डेयरी पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय मे प्रवेश आरंभ, इच्छुक 5 मार्च तक शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेज के साथ कर सकते है आवेदन..

शेयर करें...

बेमेतरा-तखतपुर/ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा (दुर्ग) अंतर्गत शासन द्वारा स्थापित किये जा रहे डेयरी पाॅलिटेक्निक,  बेमेतरा तथा तखतपुर (जिला बिलासपुर) मे प्रवेश हेतु 01 मार्च से 05 मार्च 2021 तक शैक्षणिक योग्यता (गणित, भौतिक, रसायन) विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा।

Join WhatsApp Group Click Here

यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम तखतपुर एवं बेमेतरा में संचालित होगा। जिसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं दस्तावेज के साथ जिला परियोजना लाइवलीहुड काॅलेज चोरभट्ठी बेमेतरा/तखतपुर शासकीय जे.एम.पाण्डेय महाविद्यालय मे प्रवेश ले सकते हैं।

दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी पाॅलिटेक्निक स्थल पर 01 मार्च से 05 मार्च 2021 तक प्रातः 10ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

Scroll to Top