शेयर करें...
रायगढ़// रायगढ़-पुसौर रोड में कल शाम हुए एक्सीडेंट में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी वहीं 6-7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है और हंगामा कर रहे हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल पर पुसौर तहसीलदार व थाना प्रभारी पहुच ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं मगर ट्रक मालिक के आने की जिद को लेकर ग्रामीण अड़े हुए हैं और चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि कल शाम रायगढ़-पुसौर रोड में मचिदा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पिकउप को ठोकर मार दी। जिसने बस का इंतज़ार कर रहे कुछ ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में ग्राम बुदबुदा निवासी 1 महिला के सर में गंभीर चोट आई थी जिसे 112 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।




You must be logged in to post a comment.