ब्रेकिंग : कोरोना हॉट स्पॉट इलाका मंगलबाजार में लोगों का हंगामा, बड़ी संख्या में रायपुर पुलिस मौके पर…

शेयर करें...

रायपुर// राजधानी के मंगलबाजार में कंटेनमेंट जोन को खोलने की मांग को लेकर स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलबाजार और उसके आसपास का इलाका करीब 20 दिनों से कंटेनमेंट जोन बना हुआ है। हॉटस्पॉट बनने के कारण मंगलबाजार और इसके आसपास के इलाके को सील किया गया है। बता दें मंगलबाजार और निगम कॉलोनी में 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसलिए मंगलबाजार इलाका हॉट स्पॉट बना हुआ है।

Join WhatsApp Group Click Here

काफी दिनों से रास्ता बंद होने के कारण आवाजाही और इलाके में दुकानों का संचालन नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। 20 दिन बाद भी कंटेनमेंट जोन नहीं हटाने से लोग अब इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

Scroll to Top