शेयर करें...
रायगढ़// धरमजयगढ़ क्षेत्र के छाल रेंज में फिर एक हाथी की मौत होने का मामला सामने आया है। जिससे कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं इस मामले पर ग्रामीणों द्वारा करंट की चपेट में आने की वजह से हाथी की मौत होने की आशंका जताई गई है।
Join WhatsApp Group
Click Here
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि इस रेंज में करीब दर्जन भर हाथियों का झुण्ड लगातार सक्रिय है जो क्षेत्र में विचरण कर रहा है। यह हाथी भी इसी झुण्ड का है तथा करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
फिलहाल ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पंहुच कर जांच में जुटी है।


