शेयर करें...
रायगढ़/ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत आने वाले गोबरसिंघा गांव की है. जहां 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है.
Join WhatsApp Group
Click Here
ग्रामीणों के अनुसार आज सुबह तड़के तालाब के मेड के पास पेड़ में ग्रामीणों ने 20 वर्षीय युवक मंगल साहू पिता नीलमणि साहू को फांसी पर झूलते देखा. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. वही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गांव के ही उचित मूल्य की दुकान में काम करता था.


