बेल का खेल : दो आरक्षकों ने अवैध शराब के दो युवकों को पकड़ा.. फिर फर्जी कोरोना रिपोर्ट कोर्ट में पेशकर आरोपियों को जेल जाने से बचाया, अब दोनों कॉन्स्टेबल हुए सस्पेंड..

शेयर करें...

कोरबा// शराब तस्करी के जुर्म में गिरफ्तार आरोपियों का फर्जी कोविड रिपोर्ट न्यायालय में पेश करने वाले 2 कांस्टेबल को एसपी अभिषेक मीणा ने निलंबित कर दिया है, वही इस कूटरचना में अहम भूमिका निभाने वाले जिला अस्पताल के कंप्यूटर आपरेटर और जिला अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश SP ने दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

फर्जी कोरोना रिपोर्ट पेश किया

21 मई की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे पुलिस के जवानों ने बाइक में महुआ शराब लेकर जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया था. लहुरा यादव और मुकेश सोनी नामक शख्स के पास से करीब 47 लीटर कच्ची शराब जब्त करने के बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें मानिकपुर पुलिस चौकी लेकर पहुंचे। यहां आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की गई।

इस दौरान मानिकपुर चौकी में पदस्थ पुलिस जवान नारायण त्रिपाठी और योगेश राजपूत ने आरोपियों को जेल जाने से बचाने का प्लान तैयार किया। कोरबा जिला अस्पताल में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर हरजीत सिंह राठौर और अस्पताल चौकी में पदस्थ नगर सैनिक मनोज निर्मलकर के साथ मिलकर आरोपियों की फर्जी कोरोना रिपोर्ट तैयार कराई। कोरोना निगेटिव को पॉजिटिव बना दिया. इतना ही नहीं कोर्ट में पेश भी कर दिया।

कोर्ट को दिया धोखा

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने टीआई समेत पुलिस विभाग को धोखा देते हुए कोर्ट की आखों में भी धूल झोंक दिया। कोर्ट में फर्जी कोरोना रिपोर्ट पेशकर दोनों आरोपियों को बचा लिया। साथ ही आरोपियों को कोरोना इलाज के लिए कोविड केयर भेज दिया गया। इस बात की भनक कोरबा एसपी अभिषेक मीणा मिली इसके बाद कार्रवाई की गई।

मामले में जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों का फर्जी तरीके से कोविड रिपोर्ट बना कर न्यायालय में पेश करने वाले 2 पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की गाज गिरी है। एसपी अभिषेक मीणा ने तत्काल प्रभाव से दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

वहीं जिला अस्पताल में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर हरजीत सिंह और जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ नगर सेना मनोज निर्मलकर के साथ मिलकर झूठा पॉजिटिव रिपोर्ट तैयार किया गया है। जांच के दौरान दोनों झूठा रिपोर्ट तैयार करने के मामले में प्रथम दृष्टया संलिप्त पाया गया है. दोनों के खिलाफ रामपुर चौकी पुलिस ने धारा 109,167 का मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to Top