शेयर करें...
जशपुर// जिले के बगीचा पुलिस ने अंधविश्वास की आड़ में ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रार्थी के बेटे की मौत के बाद पूरे परिवार की मौत होने के नाम से डरा धमका कर इनके द्वारा पैसों की ठगी की गई।
दरअसल पूरा मामला जशपुर के बगीचा क्षेत्र की है जहां प्रार्थी संतोष यादव निवासी ग्राम उदारी, थाना लुंड्रा, जिला सरगुजा ने थाना आकर शिकायत दर्ज कराया कि 13 /8/20 को उसके बेटे की गड्डे के डूबकर मौत हो गई थी। उसके कुछ दिन बाद सुरेन्द्र गिरी, संतोष गोस्वामी निवासी पत्ता केला दोनों प्रार्थी के घर गए और बोले कि तुम्हारा बच्चा मरा है कुछ दिन में तुम लोग भी मरोगे, तुम्हारा परिवार भी मरेगा। पूजा पाठ करना पड़ेगा, बकरे की बली देनी होगी ऐसा डराकर पूजा पाठ के नाम पर 60 हजार रूपए की मांग की गई। जिससे प्रार्थी डर गया वही उसके द्वारा एक बकरा, 2 लोटा और 60 हजार रूपए लेकर आरोपी संतोष गोस्वामी और सुरेन्द्र गिरी के बताए हुए जगह पहुँचा। जहा आने में ले हो जाने का बहाना बनाते हुए आरोपियों द्वारा 2 दिन बात पूजा पाठ करना बताया गया। इसी बीच उनके द्वारा प्रार्थी से 40 हजार रुपए की मांग पुनः की गई जिसके बाद प्रार्थी को ठगी होने का एहसास हुआ। जैसे ही उसके द्वारा आरोपियों से पैसो की मांग की गई वो सामने आना बंद कर दिए। फिर प्रार्थी द्वारा बिना देरी किए बगीचा थाना में धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी बीच पुलिस अधीक्षक जशपुर बालाजी राव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून और कुनकुरी मनीष कुंवर द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई। इस दौरान पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर रैनी रोड पर दोनों आरोपी सुरेन्द्र गिरी, संतोष गोस्वामी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह करना कबूल लिया है आरोपियों से दो लोटा और ₹20000 नगद बरामद कर लिया गया है। वही शेष रकम डोला नामक आरोपी के पास है जो अबतक फरार है और बकरा को उनके द्वारा मारकर खा लिया गया है। इस प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 508, 34 भादवि के तहत अपराध कायम कर जुडिशल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने लोगो से अपील की है कि भूत प्रेत का भय दिखाकर ठगी करने वालो से सावधान रहे। भूत प्रेत पूजा पाठ से किसी की मृत्यु होना संभव नहीं है। यदि ऐसा कोई करता है या करने की सूचना मिलता है तो तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराए।

