बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद पिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

कवर्धा/ बेटी के साथ हुए दुष्कर्म से व्यथित पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बेटी के साथ हुये दुष्कर्म की घटना के बाद से ही पिता काफी परेशान था और इसी वजह से घटना के दूसरे दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक घटना घोर नक्सल प्रभावित गांव तरे की है। 15 फरवरी को 50 वर्षिय मृतक की बेटी दुष्कर्म का शिकार हुई थी, जिसकी शिकायत तरे गांव थाने मे दर्ज करायी गयी थी। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप दलदली माइंस में कुक का काम करने वाले रिकेश नाम के व्यक्ति पर लगाया गया था। शिकायत के बाद आरोपी को 16 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के गिरफ्तारी वाले दिन ही पीड़िता के पिता ने गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि, मृतक पिता बेटी के साथ हुये दुष्कर्म और आरोपी के खिलाफ देर से कार्रवाई होने की वजह से काफी परेशान था और घटना के बाद से ही पिता गुमसुम रहने लगा था। शायद इसी सदमे की वजह से उसने आत्महत्या कर ली होगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है।

Scroll to Top