बेटी के लव मैरिज से नाराज पिता और उसके भाई ने दामाद की जमकर की धुनाई, लोगो ने युवक की बचाई जान, रिपोर्ट दर्ज..

शेयर करें...

रायपुर/ राजिम में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता और बड़े पिता ने दामाद की जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी मगरलोड के ग्राम बेलोरा की रहने वाली पुष्पांजली साहू का 3-4 महीने से गोबरा नवापारा के रहने वाले जीवन यादव के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

Join WhatsApp Group Click Here

दोनों ने घर वालों की मर्जी के बगैर शादी करने का निर्णय लिया और 26 नवम्बर की दोपहर 12 बजे राजिम के संयोग आर्य समाज मन्दिर में जाकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों को विवाह प्रमाण पत्र भी मिल गया, लेकिन अचानक वहां पुष्पांजली के पिता और परिजन आ धमके।

पुष्पांजली और जीवन के विवाह सम्पन्न होने की जानकारी मिलते ही पुष्पांजली के पिता कृष्णा साहू और बड़े पिता अरुण साहू आगबबूला हो गए और दोनों वहीँ जीवन के साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह लोगों ने जीवन को बचाया। इसके बाद जीवन सीधा राजिम थाना पहुंचा और पुष्पांजली के पिता और बड़े पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।

राजिम पुलिस ने मामले में कृष्णा साहू और अरुण साहू के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294, 323, 34 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। इधर पुष्पांजली के पिता और बड़े पिता द्वारा जीवन के साथ किए जा रहे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

Scroll to Top