बुआ के घर गयी थी किशोरी, वापस लौटते वक्त सहेली के भाई में रोक रास्ता, जंगल मे ले जाकर किया दुष्कर्म..

शेयर करें...

बिलासपुर/ बुआ के घर से लौट रही छात्रा का उसकी ही सहेली के भाई ने अपरहण कर लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित युवक उसे छोड़कर भाग निकला। इसकी शिकायत पर पीड़ित ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

सकरी क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 13 जून को अपनी बुआ के घर घूमने आई थी। कुछ दिन रहने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थी। सकरी बाजार के पास काठाकोनी निवासी उपेंद्र वस्त्रकार ने उसे रोका। युवक उसकी सहेली का भाई है। पहचान होने के कारण किशोरी स्र्क गई। इसके बाद युवक ने उसे धमकाते हुए अपनी स्कूटी में बैठने कहा। युवक के कहने पर किशोरी डरकर उसके साथ स्कूटी में बैठ गई।

युवक ने बहतराई के सुनसान जगह पर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लाकर सकरी बाजार के पास छोड़ दिया। इसके बाद किशोरी अपने घर लौट गई। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। पूछताछ करने पर उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सकरी थाने में घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दो दिन तक नहीं खाया खाना

घटना के बाद पीड़ित किशोरी घर में गुमशुम रहती थी। साथ ही दो दिनों तक उसने खाना भी नहीं खाया था। इस पर उसकी मां ने उससे कई बार पूछताछ भी की थी। इस पर सहमी किशोरी ने तबीयत खराब होने की बात कही। बाद में उसकी मां ने उससे जोर देकर पूछा तो घटना की जानकारी दी।

Scroll to Top