शेयर करें...
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गईं हैं। बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं 6 जुलाई से शुरू होने वाली थी।
Join WhatsApp Group
Click Here
बता दें कि पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की परीक्षा पर रोक नहीं लगाई गई है। पिछले दो साल से नर्सिंग छात्रों की परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी, जिसको लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। वहीं, छात्रों के प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
पूर्व में घोषित किया गया टाइम टेबिल
नर्सिंग 4th ईयर की परीक्षा 6 से 9 जुलाई तक आयोजित की गईं थीं।
- BSC नर्सिंग 1st ईयर परीक्षा 12 से 16 जुलाई तक
- BSC नर्सिंग 2nd ईयर परीक्षा 6 से 10 जुलाई तक
- BSC नर्सिंग 3rd ईयर परीक्षा 12 से 14 जुलाई तक
- पोस्ट बेसिक नर्सिंग 1st ईयर परीक्षा 19 से 28 जुलाई तक
- पोस्ट बेसिक नर्सिंग 2nd ईयर परीक्षा 15 से 20 जुलाई तक।


