बिल्हा पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब बिक्री करने वाले पर कार्यवाही

शेयर करें...

बिल्हा // थाना बिल्हा क्षेत्र में अवैध शराब गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) रोहित कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा थाना बिल्हा के द्वारा लगातार मुहीम चलाकर कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी मे आज दिनांक 14.08.2022 को तत्काल टीम गठीत कर बिल्हा पुलिस के द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपियो सरवन बंजारे पिता अगरमन दास बंजारे उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 डोडकी भाठा बिल्हा थाना बिला जिला बिलासपुर छ0ग0 को घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी में 40 नग देशी प्लेन शराब एवं एक मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG.10 EB.2397 को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपी थाना बिल्हा का गुंडा बदमाश है। उक्त कार्यवाही में बिल्हा पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Join WhatsApp Group Click Here

जप्ती शराब एवं मो0सा0 – 1  देशी मंदिरा प्लेन 180 एम.एल. वाली 40 नग कुल 7.200 ली0

 2. एक मोटर सायकल पल्सर  क्रमांक CG.10 EB.2397

नाम आरोपी -सरवन बंजारे पिता अगरमन दास बंजारे उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 डोडकी भाठा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग0

Scroll to Top