बिल्हा पुलिस के द्वारा 1 किलो अवैध गांजा के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

शेयर करें...

बिल्हा // पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपने  अपने थाना छेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों  एवं अवैध रूप से धंधा करने वालो पट लगातार कार्यवाही करने के निर्देश पर M3 CSP  के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी बिल्हा अंजना केरकेट्टा द्वारा अपने थाने की स्टाफ को लगातार पेट्रोलिंग कर अवैध असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने एवं कार्यवाही करने की निर्देश पर आज दिनांक 08.08.2022 को जरिए मुखबीर सूचना मिला की एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 ए.बी. 9643 में पीला रंग के थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है एवं बिक्री करने के लिए ले जा रहा है सूचना पर तत्काल बिल्हा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड करवाई किया गया जहां गणेश कौशक मिला जो एक पीला रंग के थैला के अंदर रखा 01 कि0ग्रा0 अवैध गांजा किमती 7000 रूपये रखें मिला जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम गणेश कौशिक पिता भागीरथी उम्र 30 साल निवासी बुंदेला थाना चकरभाटा जिला बिलासपुर बताया जिससे 01 कि0ग्रा0 अवैध गांजा व एक मोटर साकल क्रमांक सीजी 10 ए.बी. 9643 को जप्त कर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में बिल्हा पुलिस का विशेष योगदान रहा।

Join WhatsApp Group Click Here

गिरफ्तार आरोपी-  गणेश कौशिक पिता भागीरथी उम्र 30 साल निवासी बुंदेला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0

Scroll to Top