बिल्हा क्षेत्र मे आप पार्टी की बढ़ रही लोकप्रियता, सदस्यता अभियान में विभिन्न लोग हुए पार्टी में शामिल..

शेयर करें...

बिलासपुर// आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी द्वारा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के चकरभाठा व बोदरी के लोगों ने आम आदमी पार्टी को सराहा व सदस्यता अभियान से आप पार्टी मे जुड़ रहे है।

Join WhatsApp Group Click Here

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्यो व सुविधाओं के लिए दिल्ली मे बेहतर काम कर रही हैं। जिसके कार्यो को देखकर लोगों के मन मे यह विश्वास जग रहा हैं कि आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ के साथ बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में भी दिल्ली आप पार्टी के सरकार जैसी व्यवस्था लाएगी। इसी विश्वास के साथ कई लोगो ने आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सदस्यता ग्रहण किया।

आप पार्टी के इस सदस्यता अभियान की अध्यक्षता बिल्हा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग ने की। साथ ही बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष संजय गढ़ेवाल, बिलासपुर जिला अध्यक्ष भागवत साहू ( युवा प्रकोष्ठ), विधानसभा सचिव रवि यादव, विरेन्द्र, मिर्जा आजम व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Scroll to Top