शेयर करें...
बिलासपुर(जे पी अग्रवाल)// बिलासपुर वन विभाग द्वारा एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कोटा के सा मील पर छापा मारा गया है। वनमंडलाधिकारी बिलासपुर निशांत कुमार को मुकबीर से सुचना मिलने पर सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी बिलासपुर जितेन्द्र साहू व सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी वेद शर्मा उडनदस्ता दल बिलासपुर के साथ टीम बनाकर कोटा स्थित अग्रहरि सा मिल रवाना किया। प्रातः 7 बजे सा मील में फलदार प्रजाति के आम जामुन के अवैध काष्ठ पाए गए। पुछे जाने पर मील संचालक द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। वहीं दस्तावेज के लिए मील संचालक द्वारा समय मांगा गया परंतु वन अमला द्वारा मिल बंद रखने के निर्देश दिए गए। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने की स्थिति में सा मिल को सीज करने की कार्यवाही वन अधिनियम के अंतर्गत किया जावेगा। उक्त कार्यवाही में राजेश सोमावार वनपाल, ललित श्रीवास वन रक्षक, अजय मिश्रा वन रक्षक, राजेश राव वन रक्षक एवं प अ कोटा अपने समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

आपको बता दे कि इन दिनों डीएफओ एक्शन मूड में है और लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिसकी वजह से छापा मारा जा रहा है। पिछले कई दिनों में ताबड़तोड़ कार्यवाही होने से लकडियो के तस्करों के खिलाफ कार्यवाही होने हड़कम्प मचा हुआ है।


You must be logged in to post a comment.