बिलासपुर वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाई जारी, बढ़ाई के घर व सॉ मिल में दबिश देकर प्रतिबंधित फलदार गिला लकड़ी व विलुप्त प्रजाति की लकड़ियों को किया जप्त, वन अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई..

शेयर करें...

बिलासपुर (जे.पी. अग्रवाल)// बिलासपुर DFO की सक्रियता से क्षेत्र में वन अधिनियम के तहत कार्यवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीपत के गुड़ी गांव में बलदाऊ प्रसाद गुप्ता द्वारा संचालित आरा मिल गुप्ता सा मिल के यहाँ प्रतिबंधित फलदार प्रजाति के ताजा गीला हरा लकड़ी की चिरान किया जा रहा था।

Join WhatsApp Group Click Here

जिसकी सूचना वनमंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए Dfo बिलासपुर ने वनपरिक्षेत्र अधिकारी ए, के,नाथ ,सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी बेलतरा वेद प्रकाश शर्मा ,सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी सीपत अजय कुमार बेन को तत्काल सा मिल पर नियमानुसार कार्यवाही हेतु रवाना किया और उक्त स्थान पर पहुच लकडियो को लपट कर कार्यवाई की गई।

इसी तरह आज बिलासपुर DFO ने दूसरी करवाई करते हुए विलुप्त प्रजाति की लकड़ियां जब्त की है। बिलासपुर dfo कुमार निशांत को सूचना मिला कि सीपत सर्किल के ग्राम – विश्रामपुर में एक बढ़ई के घर की बाड़ी में विलुप्त प्रजाति बीजा का गोला,सीलपट ,चिरान, आदि संग्रहण, कर छुपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही dfo बिलासपुर ने उप वनमंडलाधिकारी सुनील कुमार बच्चन को कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिये तद्पश्चात sdo बिलासपुर के निर्देशानुसार वनपरिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर ए,के,नाथ, सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी बेलतरा वेद प्रकाश शर्मा,सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार बेन ,तत्काल ग्राम विश्रामपुर पहुँचकर निवासी विश्राम बंजारे के घर के बड़ी में दबिश देकर खोजबीन कर लगभग 50,000/- का विलुप्त प्रजाति बीजा लकड़ी का गोला ,चिरान, सिलपट तथा हाथ रमदा मशीन को वन अधिनियम के तहत करवाई करते हुए जप्त किया।

Scroll to Top