बाड़ी में 52 परियों के साथ सजी थी जुए की महफ़िल, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरियो को किया गिरफ्तार, 14 लाख से अधिक रुपये जप्त..

शेयर करें...

रायपुर/ पुलिस ने शुक्रवार की देर रात तिल्दा नेवरा क्षेत्र के एक बाड़ी में छापा मारकर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 14 लाख रुपए से ज्यादा की रकम बरामद की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी, कि तिल्दा क्षेत्र में जुए पर बड़ा दांव लगाया जा रहा है। शहर और प्रदेश के नामी जुआरी वहां पहुंचते थे। प्रशिक्षु DSP पारुल अग्रवाल और प्रशांत खांडे के नेतृत्व में 20 सदस्यीय पुलिस टीम ने एक बाड़ी में बने कच्चे मकान में छापा मारा।

पकड़े गए आरोपियों के नाम:-

पुलिस ने 18 जुआरियों राकेश चौबे, रवि सेन, अमित अग्रवाल, संजय महेश्वरी, तेजवन सिंह दत्ता, ध्रुव गुप्ता, संदीप शर्मा, जाहिद बेग, शशिकांत गुप्ता, सनत कुमार, जितेंद्र पाल, सनत सेन, मनोहर गिलानी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राघवेंद्र झा, राजू शर्मा, रविंद्र सलूजा और महेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर 14.5 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।

Scroll to Top