शेयर करें...
रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट की तैयारियों को लेकर लगातार मंत्रियों से चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज सीएम भूपेश दो मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। सीएम बजट में मंत्रियों के विभागों के प्रावधानों को लेकर चर्चा करेंगे।
Join WhatsApp Group
Click Here
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मंत्री रविंद्र चौबे और टीएस सिंहदेव के साथ बैठक कर बजट के लिए प्रावधानों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले हुई मंत्रियों की चर्चा में कई अहम प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई है।
महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया के साथ हुई CM बघेल की बैठक के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में इस साल बच्चों के लिए अलग से बजट पेश किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बजट में मंत्रियों के विभागों की गहन चर्चा किया है।



