फेसबुक में की दोस्ती फिर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार..

शेयर करें...

बालोद/ फेसबुक पर दोस्ती कर नाबालिग लड़की से दोस्ती की, फिर उसे हवस का शिकार बनाया, पुलिस ने आरोपी इंजीनियर को ने गिरफ्तार किया है। मामला बालोद जिले डौंडी थाना इलाके का है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के मुताबिक डौंडी थाने में परिजनों ने नाबालिग लड़की की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच 6 दिन बाद वो खुद घर आ गई। उसने परिजनों को बताया कि उसकी फेसबुक में रवि उर्फ रविन्द्र 23 वर्ष बालाघाट निवासी से दोस्ती हुई थी।

युवक अभी रायपुर के किसी प्राइवेट कम्पनी में इंजीनियर का काम करता है। वो उसी के साथ थी, जहां उसने नाबालिग के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 , 366 , 376 , ( 2 ) ( ड ) और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

Scroll to Top