शेयर करें...
राजनांदगांव// 1 दिन पूर्व हद कारोबारी के बच्चे के अपहरण मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिसके मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने कारोबारी के बेटे गुरप्रीत को नागपुर में छोड़कर भाग गए है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत दुर्ग वापस आने के लिए नागपुर बस स्टैंड पहुंचकर बस पर सवार हो चुका था। नागपुर बस स्टैंड पहुंचकर पुलिस ने तत्परतापूर्वक गुरप्रीत को अपने कब्जे में ले लिया और उसे सकुशल घर लाया जा रहा है।

बता दें कि नेशनल हाईवे में सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाबा संचालक के नाबालिग पुत्र का आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने फोन कर उसके परिजनों से 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की थी। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की मां को फोन किया था और कहा था कि भैया (बच्चे के पिता) का फोन नहीं लग रहा है, इसलिए आपको कॉल किया भाभी जी, 50 लाख रुपए का बंदोबस्त करें और बच्चे को ले जाएं। वही इस मामले पर पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने तत्परता दिखाते हुए टीम तैयार किया गया और खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ताओं ने कारोबारी के नाबालिग बेटे को नागपुर में छोड़कर फरार हो गए जिसे सकुशल घर पहुचाया जा रहा है।



You must be logged in to post a comment.