फिर हाई टेंशन बिजली टावर में चढ़ा युवक, 120 फिट ऊंचाई पर चढ़ रस्सी बांधकर लटका उल्टा, पुलिस और ग्रामीण समझाइस कर रहे प्रयास..

शेयर करें...

कोरबा// सोमवार को एक युवक जान देने के लिए हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक युवक के टावर पर चढ़े होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। करीब 6 माह पहले भी युवक टावर पर चढ़ गया था। तब उसने आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर परेशान करने और रुपए मांगने का आरोप लगाया था। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नकटीखार निवासी दूज राम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव में ही घर के पास लगे बिजली के टावर पर चढ़ गया है। करीब 120 फीट ऊंचे टावर पर दूज राम ने खुद के पैर रस्सी से बांध लिए हैं और उल्टा लटका हुआ है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों के साथ ही डायल 112 की टीम और चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। वे करीब दो घंटे से दूज राम को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है।

इससे पहले 22 फरवरी को भी युवक टावर पर चढ़ गया था। तब उसने आरोप लगाया था कि पीने के लिए बनाई गई महुआ शराब को जब्त कर आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने उससे 10 हजार रुपए मांगे थे। उसकी पत्नी की भी तबीयत खराब है और उसके इलाज में सारे रुपए खर्च हो चुके हैं। खेत को भी गिरवी रखा है। ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है और जान देना चाहता है। हालांकि समझाने पर उतर आया था।

Scroll to Top