प्रेस क्लब कबीरधाम का चुनाव सम्पन्न, प्रकाश वर्मा बनाए गए पुनः अध्यक्ष, समस्त दल के पत्रकारों को एक मंच में शमिल कर लाभ दिलाना होगा मुख्य लक्ष्य..

शेयर करें...

कबीरधाम// सोमवार को जिला प्रेस क्लब कवर्धा में आवश्यक बैठक रखी गई थी। जिला अध्यक्ष प्रकाश वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई इस बैठक में संगठन के एजेंडा पर चर्चा किया गया साथ ही प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

बैठक में उपस्थित सदस्यों को एजेंडे पर चर्चा करने आमंत्रित किया गया। सबने अपना अपना विचार रखते हुए पत्रकारों को लाभ दिलाने के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। किंतु पत्रकारों ने इसी बीच जिला प्रेस क्लब का कार्यकाल समाप्त होने के कारण पुनः निर्वाचन करने चर्चा हुई थी। इसी का पालन करते हुए सोमवार को जिला प्रेस क्लब कबीरधाम का चुनाव कराया गया। जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वमान्य पूर्व के सभी पदाधिकारियों को यथावत बने रहने के लिए प्रस्ताव किया। वहीं सर्व सहमति से पारित करते हुए जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष अमिताब नामदेव, छत्रपाल सिंह ठाकुर, अशोक मानिकपुरी, महासचिव डीएन योगी, यशवंत सिंह ठाकुर, सचिव विजय कुमार धृतलहरे, देवेंद्र चंद्रवंशी, सह सचिव आदिल खान, कार्यालय प्रभारी रशीद कुरेशी आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में चुनाव प्रक्रिया क्लब के एक्टिव सदस्यों द्वारा बहुत शांतिपूर्ण और सौहार्द भरे माहौल में पूर्ण किया गया। वही पत्रकारों ने जोराताल जेल घर के पीछे भूमि चिन्हकिंत होने का सूचना भी प्राप्त किया, जिससे समस्त पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। इस हेतु आगे की कार्यवाही हेतु शीघ्र जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष अभिताब नामदेव सहित महासचिवों के निर्देशन पर अन्य समस्त पदाधिकारियों के टीम ने कलेक्टर नगर पालिका अध्यक्ष व मंत्री मोहम्मद अकबर से मिलकर कार्यवाही कराने की बात कही। जिला प्रेस क्लब में जिम्मेदारी पूर्वक अभिताब नामदेव व छत्रपाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमे डी एन योगी एवं अशोक मानिकपुरी, पिपरिया प्रमुख सुनील, आनन्द नामदेव सहित रूपेश चंद्रवंशी, जलेश साहू ,पप्पू, रसीद कुरैसी सहित उपस्थित समस्त साथियो का विशेष सहयोग मिला।

Scroll to Top