प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर पुलिस को भी किया गुमराह, 9 साल के बेटे ने पुलिस को बताया सच.. पढ़े पूरा मामला..

शेयर करें...

भिलाई/ प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की हत्या कर दी, फिर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की, लेकिन 9 वर्षीय बेटे शुभम ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद यह पूरा मामला खुल गया। पत्नी बिंदू और उसके प्रेमी राजेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर नमित साहू की हत्या कर दी थी। इसके लिए पहले दोनों आरोपियों ने योजना बनाई।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस की जांच में पता चला है कि बिंदू और प्रेमी राजेश के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध था। इस बात पर बिंदू और उसके पति नमित के बीच विवाद होता रहता था। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत भी की थी। रक्षाबंधन पर बिंदू अपने प्रेमी के घर भागकर चली गई थी। सूचना मिलने के बाद पति उसे राजेश के घर से वापस ले आया था। इसके बाद भी आरोपी राजेश का घर आना-जाना जारी रहा।

ऐसे की हत्या, नेचुरल डेथ बताने की प्लानिंग

प्रेमी के घर से लौटने के बाद महिला ने पति की हत्या करने की योजना प्रेमी के साथ मिलकर बना ली थी। अक्टूबर 10 के बीच कई बार उसने प्रयास भी किया। लेकिन सफल नहीं हो पा रही थी। घटना वाले दिन पति घर पर नशे मेंं आया था। इसके बाद उसे लगा कि वह बेसुध हालत में पति की हत्या कर सकती है। इस वजह से उसने प्रेमी को फोन लगाकर घर बुला लिया। रात करीब डेढ़ बजे पति के आने के बाद घर के पास छिपा प्रेमी भी आ गया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि पति की मौत हो जाने के बाद वह अपने कमरे में दोनों बेटियों के पास सोने चली गई। तड़के चार बजे उसकी छोटी बेटी बाथरुम जाने के लिए उठी। बेटी को उसने बताया कि पिता को देखने जा रही है। पति के पास जाने के बाद उसने पड़ोसी चाचा ससुर और बाकी परिजन को बुलाकर पति की सीने के दर्द से मौत होने की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने रोना धोना शुरु कर दिया। नमित की मौत होने के बाद महिला का प्रेमी अपने घर लौट गया था।

पुलिस के मुताबिक रात डेढ़ बजे महिला और उसके प्रेमी ने नमित के साथ नशे की हालत में जमकर मारपीट की। इसी दौरान उसके साथ सो रहे 9 साल के बेटे की नींद खुल गई। वह डरी सहमी स्थिति में पूरी वारदात देखता रहा। जब पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद उससे पूछताछ की तो उसने पूरा सच बयान कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले महिला और सोमवार शाम उसके प्रेमी राजेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को महिला ने बताया कि उसका प्रेमी देवर का रिश्ते में साढ़ू भाई है। इस वजह से उसका घर पर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान उससे मुलाकात और प्रेम संबंध बन गए। जिसके बाद दोनों ने साथ में रहकर शादी करने का फैसला कर लिया था। पति को पत्नी के प्रेम संबंध की भनक लग गई थी। जबकि महिला के तीन बच्चे हैं और करीब 10 साल पहले शादी हुई थी।

Scroll to Top