प्रदेश में शीतलहर का कहर, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रखें सेहत का ख्याल..

शेयर करें...

मौसम/ हवा की दिशा बदलने की वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बुधवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा, यानी ठंड में हल्की कमी आई है। बुधवार को प्रदेश में दुर्ग को छोड़कर कहीं भी शीतलहर के हालात नहीं थे। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को फिर प्रदेश में उत्तर-पूर्व से हवा आने लगेगी। इससे सरगुजा और बिलासपुर में कल रात से ही शीतलहर चल सकती है। मैदानी इलाकों और बस्तर में एक-दो दिन बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

सेहत का ख्याल रखें:-

ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। खासकर बच्चों व बुजुर्गाें में मौसमी बीमारी बढ़ रही है। अस्पतालों में फ्लू व वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं।

रात का पारा आज से गिरेगा:-

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार 24 दिसंबर को संभागों में रात का पारा गिरेगा। 25 या 26 दिसंबर से एक दो पैकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। ऐसा बिलासपुर और सरगुजा के अधिकांश हिस्से में हो सकता है।

Scroll to Top