प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, लोगो से मास्क लगाने और समय-समय पर हाथ धोने की अपील..

शेयर करें...

रायपुर/  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है . मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल उनकी धर्मपत्नी  मुक्तेश्वरी बघेल और अन्य सहयोगियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आयी है.

Join WhatsApp Group Click Here

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के टेस्ट भी नेगेटिव आये है. मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये अनिवार्य रूप से मास्क लगाये, थोड़ी थोड़ी देर में हाथ धोते रहे तथा भीड़भाड़ में जाने से बचे.

Scroll to Top