प्रदेश की राजधानी पुलिस एक्शन में, थाने में जमा 404 गुंडों को हड़काया, बोले-लिस्ट में तुम्हारे नाम है, अल्टीमेटम समझना..

शेयर करें...

रायपुर//रायपुर की पुलिस इन दिनों एक्शन में नजर आ रही है। शहर के अलग-अलग गलियों से गुंडों-बदमाशों को दबोचने के बाद अब थाने बुलाकर हड़काया जा रहा है। पुलिस की तरफ से साफ तौर पर इलाके के बदमाशों को नसीहत दे दी गई है कि अगर किसी वारदात में शामिल पाए गए तो पुलिस छोड़ेगी नहीं । दरअसल रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने सभी थाने के प्रभारियों को सख्त हिदायत दे दी है। उन्होंने थानेदारों को जिम्मेदारी दी है कि किसी भी इलाके में पुराने बदमाश अगर का कोई कांड करते पाए गए तो थानेदार के ऊपर भी एक्शन होगा। लिहाजा थानेदार सख्ती बरतते हुए इलाके के बदमाशों को दो टूक फरमान सुना रहे हैं। शहर के मौदहापारा, खमतराई, पुरानी बस्ती, गुढ़ियारी जैसे थानों में भी इसी तरह से बदमाशों को बुलाकर पुलिस ने सख्त अंदाज में अल्टीमेटम दे दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

404 पहुंचे थाने, 116 से ज्यादा गिरफ्तार

खास अभियान के तहत रायपुर के अलग-अलग थानों के बदमाशों को पुलिस का बुलावा मिला तो 404 निगरानी बदमाश थाने में पहुंचकर हाजिरी लगाने आए। पुलिस ने इस वक्त बदमाश कहां रह रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इस तरह की तमाम जानकारी हासिल की। इलाकों में सर्चिंग भी की गई तब डेढ़ सौ ऐसे ही लिस्टेड बदमाश जेलों पाए गए। कुछ शहर से बाहर गए हुए हैं, उन्हें भी जल्द शहर लौटकर हर रोज थाने आकर हाजिरी देने को कहा गया है। एक दिन पहले ही रायपुर पुलिस की तरफ से चलाए गए स्पेशल चेकिंग अभियान के दौरान 68 केस में 78 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, 7 मामलों में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 1 केस में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट, 17 मामलों में 20 बदमाशों के खिलाफ जुआ सट्टा, 10 मामलों में 10 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 116 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Scroll to Top