शेयर करें...
रायगढ़// रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा आत्महत्या के संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए मामले से संबंधित एएसआई को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि कोतरा रोड थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार चंद्रा और कांग्रेसी नेता नमो पटेल द्वारा उनके पुत्र को एक मामले में प्रताड़ना दी गई। जिसके बाद व्यथित होकर उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली। उनके पुत्र ने मरते-मरते दीवाल पर उनका नाम तक लिखा था।
इस मामले में परिजन अपनी अंतिम आस लिए हुए रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल जांच का आदेश दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित एएसआई अर्जुन कुमार चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इतना ही उन्होंने कोतरारोड थाना प्रभारी को मामले में आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश भी दिया है। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाए जाएगा।
आपको बता दें कि इस मामले में कांग्रेसी नेता नमो पटेल का भी नाम सामने आया है। मृतक ने मरने से पहले दीवाल पर उस कांग्रेसी नेता का भी नाम लिखा था। महत चंद घंटों में पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस कार्यवाही से परिजनों और आम जनता का रायगढ़ पुलिस के प्रति विश्वास और भी गहरा हुआ है।

