पोर्टल ‘CG Teeka’ हुआ दुरुस्त.. अफसर बोले- एक साथ ज्यादा रजिस्ट्रेशन की कोशिश से ठप हो गया था..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में 18 + टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन का पोर्टल ‘CG Teeka’ दुरुस्त हो गया है। रविवार को दिनभर की मशक्कत के बाद छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी की तकनीकी टीम ने इसकी मरम्मत पूरी कर ली। इसके बाद इसकी सेवाएं बहाल कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया, अनुमान से अधिक लोगों के एक साथ रजिस्ट्रेशन कराने से समस्या पैदा हुई थी, उसे दूर कर लिया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

अधिकारियों ने बताया, तकनीकी समस्या की वजह से आम लोगों को टीकाकरण में होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए पोर्टल की 24X7 तर्ज में निरंतर निगरानी की जा रही है। सर्वर के लिए पर्याप्त मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है। पोर्टल पर अब तक 3 लाख 46 हजार 594 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 1 लाख 62 हजार 741 रजिस्ट्रेशन तो रविवार शाम 7 बजे तक हुए। 32 हजार 590 नागरिकों का टीकाकरण शेड्यूल किया गया है। पोर्टल के लिए हेल्पलाइन नम्बर 8269696499 भी जारी किया गया है जो 24×7 काम करेगा।

ऐसे काम करेगा CG Teeka पोर्टल
18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए राज्य सरकार ने अलग से पोर्टल बनाया है। यह केंद्र सरकार के Cowin portal से अलग है। यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का सिस्टम है। तय हुआ था CG Teeka पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करवाने वालों काे ही वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद ही बता दिया जाएगा कि उन्हें टीका किस तारीख को और किस सेंटर में लगाया जाएगा। उसके बाद लोग निर्धारित तारीख को सेंटर में जाकर टीका लगवा सकेंगे।

Scroll to Top