पॉवर प्लांट में सेलो टैंक गिरने से एक मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, दो लोगों के और अंदर फंसे होने की मिल रह जानकारी, पुलिस मौके पर..

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां चपले टेमटेमा स्थित स्काई एलॉयज़ पॉवर प्लांट में आज सुबह भीषण हादसा हुआ है। जहां सेलो टैंक गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हे उपचार के लिए एक नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो लोगों के अंदर फंसे होने की जानकारी मिल रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

इस संबंध में खरसिया थाना प्रभारी ने बताया कि स्काई एलॉयज़ पॉवर प्लांट में भारी भरकम लोहे का सेलो टैंक अचानक गिर गया जिसकी चपेट में नीचे काम कर रहे मजदूर आ गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। जहां से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसका शव बाहर निकाल लिया गया है। वहीं दो घायल लोगों को बाहर निकाल कर गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया की यहां काम कर रहे लोगों के द्वारा और भी दो लोगों के फंसे होने की जानकारी दी जा रही है। जिन्हे निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। अभी मृतक और घायलों का नाम सामने नहीं आया है।

फिलहाल अभी टैंक के नीचे कितने मजदूर फंसे हुए हैं इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है। मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका ज़ाहिर की जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त सेलो के नीचे वेल्डिंग और गैस कटिंग कार्य मजदूरों के द्वारा किया जा रहा था। इसी समय सेलो टैंक भरभराकर नीचे गिर गया जिसकी चपेट में मजदूर आ गए।

Scroll to Top