पेट्रोल पंप व्यवसायी ने किया मां की हत्या, छोटे भाई-बहन पर भी किया प्राणघातक हमला फिर दे दी जान, पुलिस ने घर किया सील..

शेयर करें...

जगदलपुर// बस्तर जिले में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद के चलते पेट्रोल पंप व्यवसायी ने गुस्से में अपनी मां और छोटे दो भाई-बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में मां की मौत हो गई। जबकि दोनों छोटे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद व्यवसायी ने खुद भी जहर खाकर जान दे दी। घायलों को मेकाज में भर्ती किया गया है। यह पूर्व विधायक मन्नूराम का परिवार बताया जा रहा है। मामला कोडे़नार थाना क्षेत्र का है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, तोकापाल ब्लॉक के आरापुर के रहने वाले सुरेंद्र कच्छ पेट्रोल पंप व्यवसायी थे। उनका शनिवार रात अपनी मां राधिका कच्छ और छोटे भाई-बहन कृष्णा और सरिता कच्छ के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सुरेंद्र ने खुखरी से अपनी मां के ऊपर हमला किया। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। मां को मारने के बाद दोनों छोटे भाई-बहन पर भी धारदार हथियार से वार कर अधमरा कर दिया। दोनों बेहोश हो गए थे।

वारदात को अंजाम देने के बाद सुरेंद्र ने जहर खा कर सुसाइड कर लिया। जब घायलों को होश आया तो रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहां बहन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। SDOP ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि, सरिता बोलने की स्थित में है। घर को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है, जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि व्यापारिक घाटे के चलते सुरेंद्र परेशान रहते थे। हालांकि अभी वारदात का कारण स्पष्ट नहीं है। सुरेंद्र के पिता सेल्स टैक्स ऑफिसर थे। करीब तीन साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। यह भी बताया जा रहा है कि केशलूर के पूर्व विधायक मन्नूराम कच्छ के बड़े भाई सुखराम कच्छ का परिवार है।

Scroll to Top