पुसौर ब्लॉक के कर्मचारी अधिकारी का अनिश्चित कालीन हड़ताल के दूसरे दिन पर हल्ला बोल.. DA-HRA के मुद्दे पर छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को सभी संगठनों को मिल रहा समर्थन..

शेयर करें...

हड़ताल के तीसरा दिन मे भी दफ्तरों एवं स्कूल मे लटके ताले..

Join WhatsApp Group Click Here

रायगढ़/ छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर DA-HRA को लेकर जंगी आंदोलन जारी है। पुसौर तहसील के सभी कर्मचारी अधिकारी तीसरे दिन जबरदस्त उत्साह भीड़ एवं हल्ला बोल के अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित रहे। साथ ही शासन के प्रति जो रोष है उसे मंच के माध्यम से व्यक्त करते हुए अपने जायज मांग को पूर्ण करने का अनुरोध किया।

बताते चले के इस आंदोलन मे राज्य के सभी विभाग के लगभग 93 संगठनों के अधिकारी कर्मचारी आंदोलन मे लामबंद है। इसी तारतम्य मे पुसौर तहसील के अधिकारी कर्मचारी आंदोलन मे पूर्ण सहभागित रहे।

इस आंदोलन मुख्य रूप से संरक्षक नन्द कुमार सिंहा(तहसीलदार पुसौर ), संरक्षक महेश पटेल(मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुसौर) तहसील संयोजक दिनेश पटेल(विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर), महासचिव अरविन्द पटेल(तृतीय वर्ग संघठन)वरिष्ठ कर्मचारी नेता देवेन्द्र पटेल, प्रांतीय सचिव धर्मेन्द्र बैस, कन्हैया पटेल, रतिदास महंत, गोपाल नायक ,चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विन्देश्वर राम रौतैया, प्रधान पाठक कल्याण संघ से पंकज विश्वाल, लिपिक संघ से रवि यादव, सहा. शिक्षक फेडरेशन से विजेंद्र चौहान (कार्यकारी जिलाध्यक्ष), राजेश किसान(ब्लॉक अध्यक्ष पुसौर) भुवनेश्वर प्रसाद सिदार (कार्य. ब्लॉक अध्यक्ष ) adeo संघ से अमित कुमार ग्रायिकार, ite संघ से तुलाराम पटेल, क़ृषि अधिकारी संघ से td भारद्वाज, क़ृषि स्नातक संघ से हितेंद्र साहू, अभियन्ता संघ से ak सिन्हा, पटवारी संघ से सुधीर पंडा, छ. ग. प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल दास महंत,पशु चिकत्सा संघ से चतुर्भुज गुप्ता, लघु वेतन कर्मचारी संघ से गोकुल चौहान,पुषमति चौहान, पी. आर. भास्कर, तुलाराम सिदार, झनक राम चौधरी, जी. एम भोय प्रिंसिपल सम्मिलित रहे। मंच संचालन मुरलीधर गुप्ता ने किया।

Scroll to Top