पुलिस ने दिखाई तत्परता, अपहरण के आरोपी को 2 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार…

शेयर करें...

सूरजपुर// पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा जिले में नाबालिग बालक, बालिकाओं के विरूद्ध घटित मामलों में शीघ्रता से कार्यवाही करने हेतु अधीनस्थों को लगातार दिये जा रहे। बीते 27 अगस्त को चौकी बसदेई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने चौकी रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कही चली गई है। जिसमे उनने किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर लेने का शक जाहिर किया गया था। रिपोर्ट पर धारा 363, 366 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में चौकी बसदेई की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण की अपहृत बालिका को दस्तयाब करने एवं अपहरणकर्ता आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार के लिए कई जगहों पर दबिश दी गई। इसी बीच मुखबीर की सूचना व नई तकनीक की मदद से अन्यत्र स्थान पर बालिका को लेकर जाने के फिराक के दौरान ऊंचडीह में घेराबंदी किया गया। जहां आरोपी कुंवर साय राजवाड़े को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Scroll to Top