पुलिस ने किया अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, स्प्रिट और कैमिकल जप्त, अलमारी के दरवाजे ने खोला अवैध फैक्ट्री का राज, जानिए क्या है पूरा मामला..

शेयर करें...

रायपुर/ पुलिस ने शहर के हीरापुर इलाके में शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से स्प्रिट और केमिकल जब्त किया है, साथ ही कुलवंत सिंह नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। शराब की ये अवैध फैक्ट्री हीरापुर इलाके में गुरुद्वारा के पीछे एक छोटे से घर में चल रही थी।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस यहां पहुंची तो उसने देखा कि घर की दीवार में अलमारी का दरवाजा लगा था, जो दीवार में लगी अलमारी की तरह नजर आ रहा था। लेकिन जब उसे खोला गया, तो रास्ता शराब की अवैध फैक्ट्री तक पहुंचा। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार कुलवंत सिंह सालभर से इस फैक्ट्री को संचालित कर रहा था और रायपुर के आसपास शराब सप्लाई कर रहा था।

इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़े हो गए है कि शहर में सालभर से ये गोरखधंधा चल रहा था और पुलिस को भनक क्यों नहीं लगी। फिलहाल डीजीपी ने आजाद चौक सीएसपी को तलब किया है, साथ ही एसएसपी रायपुर से रिपोर्ट मांगी है।

Scroll to Top