शेयर करें...
रायगढ़// छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था की घोषणा की गई। जिसके बाद प्रदेश के पात्रता धारी कर्मचारियों के साथ सरिया क्षेत्र के कर्मचारियों में भी खुशी की लहर छा गई। विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करने हेतु गांधी चौक सरिया में एकत्र होकर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रीमंडल व स्थानीय विधायक के प्रति आभार जताते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर सुभाष चौहान, डोलामणि मालाकार, मनोज साहू, नरेश चंद्र प्रधान रविशंकर साहू, षटी चरण गुरु, युधिष्ठिर प्रधान, प्रशांत पंडा, सागर चौहान, नरेश प्रधान, धरणीधर प्रधान, पवित्र मोहन पाणिग्रही, पुरुषोत्तम चौधरी, प्रशांत सराप, सुशांत पंडा, रमेश पटेल, राजाराम साहू, बेदराम पटेल, अजय नायक, दीपक प्रधान, मिठाई लाल पाव, सुरेश दास, सागर प्रधान, गजानंद प्रधान, कृष्ण कुमार गुप्ता, क्रांति विश्वास, देवनाथ, महेश मीणा गुरु, सुजाता प्रधान, गीता प्रधान, परमेश्वरी भोई, श्रद्धा तिवारी, सुनीता प्रधान और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सहायक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी एस कुमार सारथी ने मीडिया से चर्चा के दौरान दिया।



