पहले प्यार का इजहार फिर रेप, अब पीड़िता पहुंची थाने..

शेयर करें...

बिलासपुर// सरकंडा क्षेत्र में 27 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती आरोपित के साथ पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उनकी पहचान हुई थी। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती तीन साल पहले पढ़ाई करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान साथ में पढ़ने वाले मुकेश लहरे निवासी छतौना जिला मुंगेली से हुई। युवक ने उससे प्रेम का इजहार किया। इसके बाद दोनों मिलने लगे। युवक ने इसका फायदा उठाते हुए शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। उसने तीन साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Scroll to Top