परिजनों के सामने ही नक्सलियों ने की गांव के पूर्व उपसरपंच और पंच की हत्या.. गला रेतकर दिया घटना को अंजाम…

शेयर करें...

बीजापुर// नक्सलियों ने एक पूर्व उपसरपंच और वार्ड पंच की हत्या कर दी। दोनों को उनके परिजनों के सामने धारदार हथियार से गला रेतकर मारा गया है। एसपी कमल लोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, जांगला थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में नक्सलियों ने वारदात की है। मारे गए ग्रामीणों में कोरसा बरदेला गांव निवासी धनीराम पूर्व उपसरपंच था। जबकि गोंगला गांव निवासी गोपाल कुडियम वार्ड पंच रह चुका था। नक्सलियों ने दोनों पर ही पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।

परिजनों के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को घटना का पता चला

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात नक्सली गांव में घुस आए। उस समय सभी लोग सो रहे थे। नक्सलियों ने दोनों गांवों में सोते हुए धनीराम और गोपाल को उठाया। इसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट की। फिर परिजनों के सामने ही गला रेत दिया। परिजनों का शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों की भी नींद खुली। फिर वारदात का पता चला।

Scroll to Top