शेयर करें...
बिलासपुर// पति-पत्नी ने अज्ञात फांसी लगाकर जान दे दी। आज सुबह लड़के के पिता ने बार बार फोन लगाया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद पड़ोसियों ने घर जाकर देखा, तो दोनों फांसी पर लटक रहे थे। खास बात यह है कि इन दोनों ने करीब छह माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी की है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

तोरवा क्षेत्र के दोमुहानी में रहने वाले अमन साहू और श्रुति के बीच प्रेम संबंध था, दोनों ने करीब 6 महीने पहले शादी कर ली, उनकी जाति अलग-अलग थी। इस कारण से दोनों के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे। लिहाजा अमन साहू के पिता ने दोनों को अपने घर से अलग दोमुहानी में दूसरा घर दे दिया था, जहां दोनों रह रहे थे। इस बीच लॉकडाउन लग जाने के कारण दोनों आर्थिक तंगी का भी शिकार थे, तो वही बताया जा रहा है, कि 1 दिन पहले अमन साहू ने अपने दोस्त वीरेंद्र देवांगन व उसकी नाबालिग प्रेमिका को घर में पनाह दी थी। इस मामले में पुलिस ने वीरेंद्र देवांगन को गिरफ्तार कर लिया।
नवविवाहित प्रेमी जोड़े ने इतना खौफनाक कदम क्यो उठाया, इसे लेकर कोई ठोस कारण अब तक पता चला है। दोनों ने अपने पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, और ना ही उनके परिजन ही उनकी जिंदगी में खास दखल रखते थे। जिससे उनके बारे में कुछ जानकारी हासिल की जा सके। बताया जा रहा है, कि अमन और श्रुति दोनों की ही मां नहीं है, और पिता भी इनकी परवाह नहीं करते थे। इनका पड़ोस के लोगों से भी खास मेल मुलाकात नहीं था। इस कारण से अमन और श्रुति को लेकर बहुत जानकारी पुलिस के पास भी नहीं है।
You must be logged in to post a comment.