शेयर करें...
कोरिया-सोनहत/ पुलिस थाना सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत कटगोडी में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम कटगोडी में चरित्र शंका के चलते अपने पत्नी और बुआ सास की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कटगोडी निवासी रामकेशवर साहू अपनी पत्नी और बुआ सास के साथ एक ही मकान में रहता था। घटना वाले दिन रविवार की रात चरित्र शंका को लेकर झगड़ा हुआ था। जैसे तैसे में मामला शांत हो गया था। जिसके बाद सब अपने कोई सोने चले गए थे।
वहीं रात एक बजे आरोपी पति ने अपनी पत्नी और बुआ सास के गले मे चाकू से वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सुबह चार बजे आरोपी ने घर में ताला लगाकर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


You must be logged in to post a comment.