पटाखों की बिक्री पर लगाई जा सकती है रोक, आईएमए ने सरकार को लिखा पत्र..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग शुरू हो गई है। इसे लेकर आईएमए यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और छत्तीसगढ़ प्राइवेट हॉस्पिटल बोर्ड ने बैन के लिए सरकार को पत्र लिखा है।

Join WhatsApp Group Click Here

स्वास्थ्य से जुड़े इन दोनों संगठनों ने पटाखा से होने वाले दुष्प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे न केवल ध्वनि, वायु और जल प्रदूषण होता है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यही नहीं, कोरोना संक्रमण के चपेट में आए मरीजों के लिए यह पटाखा और भी घातक हो सकता है।

Scroll to Top