न्यायधानी में छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने पहुंची गर्भवती महिला, रिपोर्ट लिखने के बजाए गर्भवती को पीटा, एसपी से शिकायत के बाद हेड कॉस्टेबल सस्पेंड, थाना प्रभारी को भी हटाया गया..

शेयर करें...

बिलासपुर/ यह मामला जिले के पचपेड़ी थाने की है जहां दो पुलिस वालों पर एक गर्भवती महिला और उसके पति को पीटने और बदसलूकी करने का आरोप है. छेड़छाड़ की शिकायत करने महिला पुलिस के पास गई. जहां महिला की बात सुनने के बजाए पुलिस वालों से इसके साथ ही दुर्व्यवहार किया. महिला ने पुलिस कर्मचारियों की शिकायत एसपी से की थी. बता दे कि घटना 14 अगस्त की है. शिकायत के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने पचपेड़ी थाने के हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है साथ ही इस थाने के प्रभारी को भी हटा दिया है.

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार 27 साल की गर्भवती घटना के दिन अपने घर अकेली थी. मोहल्ले में ही रहने वाला मन्नू नाम का युवक इसके घर में घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा. जब महिला ने शोर मचाया तो युवक भाग निकला. इसके बाद महिला ने अपने पति को इस घटना के बारे में जानकारी दी. पति तुरन्त घर पहुंचा और पति-पत्नी दोनों पचपेड़ी थाना गए. दंपत्ति द्वारा यहां जब पुलिस को अपनी शिकायत बताई तो हेड कांस्टेबल ने एफआईआर लिखने से इंकार कर दिया. जिस पर महिला का पति और महिला एफआईआर लिखने और आरोपी युवक को पकड़ने की मांग करने लगे.

पुलिसकर्मियों ने डांटकर थाने से जाने को कह दिया. महिला और इसके पति ने इसके बाद मोबाइल फोन निकालकर पूरे हंगामे की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी. पुलिस को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और महिला और इसके पति को साथ मारपीट की गई. इस घटना की शिकायत लेकर दोनों एसपी ऑफिस गए. रविवार को इस मामले में एक्शन लेते हुए एसपी ने थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की है. एसपी की दखल की वजह से अब इस मामले में छेड़छाड़ का आरोपी मन्नू भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वही महिला को चोट आने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Scroll to Top